लॉगिन

दिनदहाड़े हत्या : ऑटो चालक का काटा गला, पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh August 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दिनदहाड़े हत्या : ऑटो चालक का काटा गला, पुलिस कर रही जांच

दिनदहाड़े हत्या : ऑटो चालक का काटा गला, पुलिस कर रही जांच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र में शराब भट्ठी के सामने अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक की ऑटो के अंदर ही गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि घटना तोरवा शराब भट्ठी के सामने हुई। अज्ञात आरोपियों ने ऑटो के भीतर चालक पर हमला किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds