शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप, बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में महिला के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें तीन बालिग युवकों के साथ एक नाबालिग की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली महिला रायपुर आई थी। इसी दौरान कुछ युवक उसे अपने साथ सरोना क्षेत्र की ओर ले गए। आरोप है कि वहां महिला को शराब पिलाई गई। इसके बाद उसकी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ गंदा काम किया।
बताया जा रहा है कि पहली घटना सरोना क्षेत्र में हाईवे के समीप सर्विस रोड के आसपास हुई। वहां पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण अंधेरे का फायदा उठाने का आरोप है। इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान की ओर ले गए। आरोप है कि वहां भी महिला को शराब पिलाई गई और उसके साथ दोबारा गंदा काम किया गया।
घटना के बाद पीड़िता ने आजाद चौक थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। चूंकि घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए आजाद चौक पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज करने के बाद केस को आगे की कार्रवाई के लिए डीडी नगर थाना पुलिस को सौंप दिया।