लॉगिन

VIDEO अदानी पावर प्लांट मे दर्दनाक हादसा : हाईवा की टक्कर से मजदूर की मौके पर मौत, मुवावजे की मांग पर धरना

Chhattisgarh August 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO अदानी पावर प्लांट मे दर्दनाक हादसा : हाईवा की टक्कर से मजदूर की मौके पर मौत, मुवावजे की मांग पर धरना

VIDEO अदानी पावर प्लांट मे दर्दनाक हादसा : हाईवा की टक्कर से मजदूर की मौके पर मौत, मुवावजे की मांग पर धरना

रायपुर/तिल्दा । छत्तीसगढ़ के तिल्दा- नेवरा क्षेत्र स्थित अदानी पावर प्लांट परिसर में ड्यूटी के लिए पहुंचे एक मजदूर युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट परिसर में एक हाईवा ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान केशव महिलांगे के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह ठेकेदार के अधीन प्लांट में काम करता था।

हादसे के बाद मजदूरों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में काम करने वाले मजदूरों में आक्रोश फैल गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में मजदूरों और परिजनों ने प्लांट के मुख्य गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही वे हादसे को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा और अन्य मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं।

प्लांट गेट के बाहर तनावपूर्ण माहौल

हादसे के बाद प्लांट परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मजदूर और मृतक के परिजन धरने पर बैठे हुए हैं। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी हादसे की वजह

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। हाईवा चालक की भूमिका और उसके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर भी जानकारी सामने आना बाकी है।

मुआवजे की मांग को लेकर बैठे परिजन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं, मृतक के परिजन और मजदूर मुआवजे सहित अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds