लॉगिन

पुरानी रंजिश ने ली जान : बोरतरा में मारपीट के बाद घायल ओमप्रकाश की मौत, गांव में तनाव

Chhattisgarh August 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पुरानी रंजिश ने ली जान : बोरतरा में मारपीट के बाद घायल ओमप्रकाश की मौत, गांव में तनाव

पुरानी रंजिश ने ली जान : बोरतरा में मारपीट के बाद घायल ओमप्रकाश की मौत, गांव में तनाव

बेमेतरा, साजा : बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरतरा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय ओमप्रकाश प्रजापति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जानकारी के मुताबिक, पुराने विवाद को लेकर ओमप्रकाश प्रजापति का गांव के ही शिव श्रीवास, रोशन श्रीवास, सोमनाथ श्रीवास और दीपक श्रीवास से विवाद हुआ।

आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने बबूल और बांस के डंडे से ओमप्रकाश के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घायल ओमप्रकाश को पहले साजा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बेमेतरा रेफर किया गया।

इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के पुत्र डोगेंद्र प्रजापति ने मुआवजे के साथ नौकरी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds