लॉगिन

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो वाला गैस सिलेंडर, सिर्फ 4 घंटे में होगी डिलीवरी, जानें कैसे होगी बुकिंग

Chhattisgarh August 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो वाला गैस सिलेंडर, सिर्फ 4 घंटे में होगी डिलीवरी, जानें कैसे होगी बुकिंग

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो वाला गैस सिलेंडर, सिर्फ 4 घंटे में होगी डिलीवरी, जानें कैसे होगी बुकिंग

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है. इसका शुभारंभ 15 अगस्त को किया जाएगा. इस छोटे सिलेंडर की कीमत करीब 730 रुपये रखी गई है, जिससे कम गैस की जरूरत वाले परिवारों और आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

ऐप से होगी बुकिंग, 4 घंटे में डिलीवरी का दावा

इस नए सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकेगी। ऑनलाइन बुकिंग करने पर महज 4 घंटे के भीतर होम डिलीवरी की जाएगी.

वहीं, नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को 3,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा.

यह 10 किलो का सिलेंडर विशेष रूप से छोटे परिवारों, किराएदारों, छात्रों और इमरजेंसी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जा रहा है.

सरकार और गैस एजेंसियों का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को तेज, सुविधाजनक और किफायती सेवा मिलेगी.

रीफिल और नए कनेक्शन की इतनी होगी कीमत

10 किलो के इस कंपोजिट सिलेंडर की रीफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपए के बीच रहने की संभावना है. वहीं नया कनेक्शन लेने के लिए करीब 3,000 रुपए खर्च करने होंगे.

इसके अलावा रेगुलेटर के लिए लगभग 250 रुपए अलग से देने होंगे. अगर कोई उपभोक्ता भविष्य में कनेक्शन बंद कराता है, तो सिलेंडर की जमा राशि वापस कर दी जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds