लॉगिन

छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ होंगी 1 से 12वीं तक की तिमाही-छमाही परीक्षाएं, जानें कब से होंगी शुरु

Chhattisgarh July 31, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ होंगी 1 से 12वीं तक की तिमाही-छमाही परीक्षाएं, जानें कब से होंगी शुरु

छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ होंगी 1 से 12वीं तक की तिमाही-छमाही परीक्षाएं, जानें कब से होंगी शुरु

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस शैक्षणिक सत्र से तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक ही तारीख पर आयोजित की जाएंगी. लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने परीक्षा कार्यक्रम और समय-सारिणी जारी कर दी है.

जारी आदेश के अनुसार, तिमाही परीक्षाएं 21 से 26 सितंबर तक आयोजित होंगी, जबकि अर्धवार्षिक परीक्षाएं 1 से 7 दिसंबर तक ली जाएंगी. इस बार सभी जिलों में एक समान प्रश्नपत्र और परीक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी की गई है, ताकि पूरे प्रदेश में परीक्षा प्रणाली में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके.

परीक्षाओं के सुचारु संचालन और प्रश्नपत्रों के निर्माण के लिए जिला स्तरीय परीक्षा समितियों का गठन किया जाएगा. ये समितियां प्रश्नपत्र तैयार करने, परीक्षा संचालन और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी. लोक शिक्षण संचालनालय के इस निर्णय से प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में परीक्षा प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds