छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. रायपुर समेत प्रदेश के कई जिले पानी से तरबतर हो गये. चारों तरफ पानी-पानी नजर आया. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति में भी देखने को मिली. काले बादल चारों तरफ छा गये और अंधेरे जैसी स्थिति बन गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इसके बाद मानसूनी एक्टिविटी में धीरे-धीरे कमी आएगी और 3 दिन बार बारिश का असर कमजोर पड़ने लगेगा.

कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं. कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. रायपुर, दुर्ग और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा. लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश. बारिश का दायरा सिमटेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश जारी रह सकती है. पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. अधिकांश जिलों में मौसम मेघमय रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 2 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds