लॉगिन

कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, हादसे में कई मजदूरों के झुलसने की आशंका

Chhattisgarh July 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, हादसे में कई मजदूरों के झुलसने की आशंका

कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, हादसे में कई मजदूरों के झुलसने की आशंका

कोरबा : जिले में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने के बाद आग लगी, जिसके चलते फैक्ट्री परिसर में कई जोरदार धमाके भी हुए. आग ने देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया. फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और दूर तक फैलता जहरीला धुआं इलाके में दहशत का कारण बन गया.

कई मजदूरों के घायल होने की आशंका

घटना के समय फैक्ट्री में करीब 35 से 40 मजदूर मौजूद थे. हादसे में कई मजदूरों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds