लॉगिन

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें लास्ट डेट

Chhattisgarh July 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें लास्ट डेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश में कुल 795 सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है.

21 अगस्त तक मिलेगा मौका

भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। अभ्यर्थी CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार सहायक शिक्षक (ई-संवर्ग) के कुल 795 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला-वार रिक्तियों का विवरण भी विज्ञापन में जारी किया गया है.

इनमें प्रमुख जिले इस प्रकार हैं –

बलौदाबाजार-भाटापारा – 80 पद
रायपुर – 70 पद
महासमुंद – 65 पद
दुर्ग – 80 पद
बालोद – 50 पद
बेमेतरा – 70 पद
राजनांदगांव – 70 पद
कबीरधाम – 70 पद
जांजगीर-चांपा – 70 पद
मुंगेली – 70 पद
रायगढ़ – 20 पद
बिलासपुर – 80 पद

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य शासन की वर्तमान नीति के अनुसार शुल्क वापसी भी की जाएगी. विस्तृत पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और अन्य दिशा-निर्देश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds