दुकान से काम कर घर लौट रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर : शहर के एक वार्ड में 22 अप्रैल शनिवार की रात एक युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर लौट रही युवती का रास्ता रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित शहर के दुकान में काम करती है। शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे दुकान से वो अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी उसका पूर्व परिचित युवक आशीष सारथी (22) ने उसे रास्ते मे रोक लिया और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद युवती ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आरोपी भी कांकेर में रहकर मजदूरी का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds