युवती ने वीडियो कॉल में न्यूड होकर बात की फिर हुई ब्लैकमेलिंग, परेशान छात्र ने किया सुसाइड

रायगढ़ : जिले में ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। सोशल मीडिया के जरिए वो किसी लड़की के संपर्क में आया था। जिसके बाद लड़की ने उसे न्यूड वीडियो कॉल किया था। इसके बाद लड़की ने छात्र के साथ उसका वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के सहारे छात्र को परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते उसने जान दे दी है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि छात्र ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। इसके बाद से वह घर पर ही रहा था। उसके पिता कोटवार हैं। 17 साल का छात्र कुछ दिन पहले ही लड़की के संपर्क में आया था। बातचीत के दौरान ही उसका वीडियो बनाया गया था।

आरोपी बोला-लड़की ने की है शिकायत

जानकारी मिली है कि छात्र को किसी अनजाने नंबर से फोन आने शुरू हो गए थे। उस तरफ से कहा जा रहा था कि तुमने लड़की से वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत की है। हमें उस लड़की ने शिकायत की है। हम पुलिस वाले हैं। हम तुम्हारे पिता को बता देंगे। हां यदि तुम पैसे दोगे तो हम किसी को नहीं बताएंगे।

पैसे भी वसूले

इस फोन के बाद से ही छात्र परेशान रहने लगा था। डर के मारे उसने अपने पिता के खाते से 2 बार में 2 हजार और 1100 रुपए भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे तंग करना बंद नहीं किया। इस बीच आरोपी ने छात्र के पिता को भी इस बात की जानकारी दे दी। तब छात्र के पिता ने कहा था कि मेरे बेटा ऐसा कर ही नहीं सकता।

खेत पर मिला था छात्र

उधर, छात्र ने 5 अप्रैल को जहर खा लिया। आस-पास के लोगों ने खेत पर पड़ा हुआ उसे देखा था। जिसके बाद पास के अस्पताल में नाबालिग को भर्ती कराया गया। यहां से उसकी हालत को देखते हुए छात्र को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया था। यहां इलाज के दौरान 14 अप्रैल को छात्र की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds