लॉगिन

छत्तीसगढ़ में मानसून की धीमी चाल : इस दिन से फिर बसरेंगे बादल, नया वेदर सिस्टम एक्टिव, अलर्ट जारी

Chhattisgarh July 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में मानसून की धीमी चाल : इस दिन से फिर बसरेंगे बादल, नया वेदर सिस्टम एक्टिव, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून की धीमी चाल : इस दिन से फिर बसरेंगे बादल, नया वेदर सिस्टम एक्टिव, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मॉनसून की रफ्तार सुस्त होने से फिलहाल सामान्य से कम बारिश हुई है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के लिए बादलों की आवाजाही देखी जा रही है लेकिन जोरदार बारिश नहीं हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने राज्य में आज से एकबार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है.

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. रायपुर में बादल छाए रहने, बीच-बीच में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

नया वेदर सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग की मानें तो मौजूदा वक्त में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव हैं. पहला साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी यूपी पर जबकि दूसरा उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे लगे क्षेत्रों में बना हुआ है. इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं मध्य भारत और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ तक पहुंच रही हैं. इससे बादलों का निर्माण और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं.

आज से बारिश के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से इन वेदर सिस्टम का प्रभाव और बढ़ेगा, जिससे बारिश में बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में 13 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds