लॉगिन

कल से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में 8 विधेयक और 1033 सवालों पर होगी चर्चा

Chhattisgarh July 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
कल से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में 8 विधेयक और 1033 सवालों पर होगी चर्चा

कल से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 5 दिनों में 8 विधेयक और 1033 सवालों पर होगी चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा. 13 से 17 जुलाई तक विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा. इस दौरान विधानसभा की कुल 5 बैठकें होंगी और सरकार सत्र में 8 विधेयक लेकर आएगी.

1033 सवालों पर होगी चर्चा

पांच दिनों के इस मानसून सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 1033 सवाल लगाए गए हैं. इन सवालों के जरिए विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा. सत्र के दौरान नकटी, किसानों की समस्याओं समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है.

विपक्ष प्रमुखता से उठाएगा मुद्दें

विपक्ष इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है. वहीं, विपक्ष के अलावा सत्तापक्ष के सदस्यों ने भी विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रश्न लगाए हैं. इससे साफ है कि सत्ता और विपक्ष, दोनों ही पक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने की तैयारी में हैं.

इसके अलावा, विधायक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से भी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में 5 दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र में प्रदेश से जुड़े कई अहम विषयों पर सरकार और विपक्ष के बीच चर्चा, सवाल-जवाब और बहस देखने को मिलेगी.

सीएम विष्‍णु देव साय ने की थी विधानसभा अध्‍यक्ष से मुलाकात

7 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस पहुंचकर मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा थी.

जानकारी के अनुसार, सीएम की और विधानसभा अध्‍यक्ष की इस मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों और सदन के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds