लॉगिन

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन हल्‍की बारिश के आसार, अब भी सामान्य से 15% कम गिरा पानी, जानें मौसम का हाल

Chhattisgarh July 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन हल्‍की बारिश के आसार, अब भी सामान्य से 15% कम गिरा पानी, जानें मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन हल्‍की बारिश के आसार, अब भी सामान्य से 15% कम गिरा पानी, जानें मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है, लेकिन अब तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.

बारिश के आंकड़े अब भी सामान्य से कम

1 जून से 9 जुलाई के बीच राज्य में 242.8 मिमी (करीब 9.5 इंच) वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में औसतन 284.6 मिमी (करीब 11.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी. इस तरह अब तक लगभग 15 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है. शुक्रवार को दुर्ग में सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा.

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 9.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। वहीं मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, मध्य उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए मिजोरम तक फैली हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार को राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds