भागवत कथा मे चोरों ने मचाया कोहराम : कलश यात्रा के दौरान 5 महिलाओ के गले से खींची सोने की चेन, एफआईआर दर्ज

रायपुर। इंडोर स्टेडियम में आयोजित भागवत कथा के एक दिन पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में पांच महिलाओं के गले से अज्ञात चोर ने सोने की चेन पार कर दी। घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जिन महिलाओं की गले से चेन चोरी हुई है, वे महिलाएं बता नहीं पा रही हैं कि किस मार्ग में उनके गले से चेन उतारी गई। आशंका जताई जा रही है, कलश यात्रा में चोरी तथा उठाईगिरी करने वाली महिलाएं शामिल हुई होंगी। उन लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा।

इंडोर स्टेडियम में देवकीनंदन महाराज भागवत कथा करने आए हैं। कथावाचन के एक दिन पूर्व महिलाएं कलश लेकर महामाया मंदिर कुंड में पवित्र जल लेने गई थीं। संजय नगर निवासी अर्चना गुप्ता तथा चार अन्य महिलाओं ने चेन चोरी होने की थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं को सोने की चेन चोरी होने की जानकारी इंडोर स्टेडियम पहुंचने पर हुई।

पतासाजी करने कैमरे खंगाल रही पुलिस

महिलाएं बता नहीं पा रही हैं कि चोरी की घटना कहां हुई है। इसीलिए कोतवाली पुलिस ने महिलाओं की शिकायत के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब कलश यात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज खंगाल रही है। भीड़ में सक्रिय संदिग्ध महिला और पुरुषों की पहचान करने के साथ-साथ पुराने चेन स्नैचर गिरोहों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

सुरक्षा के नाम पर गिनती के पुलिस

कर्मीमहामाया मंदिर से कलश यात्रा रूट में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए चोर गिरोह ने भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी की। भागवत कथा तथा कलश यात्रा का प्रचार कई दिन पूर्व से हो रहा था। इस कारण कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने महिलाएं पहुंची थीं।

सुरक्षा के नाम पर गिनती के पुलिस

कर्मीमहामाया मंदिर से कलश यात्रा रूट में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए चोर गिरोह ने भीड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी की। भागवत कथा तथा कलश यात्रा का प्रचार कई दिन पूर्व से हो रहा था। इस कारण कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने महिलाएं पहुंची थीं।

सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

चोरी की घटना ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल कर रख दी है। घटना के बाद पुलिस अफसर धार्मिक आयोजनों और भीड़ वाले कार्यक्रमों में सक्रिय चेन स्नैचर गिरोहों पर नजर रखने पुलिसबल की तैनाती बात कह रही है। साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि ऐसे आयोजनों में अपने कीमती आभूषणों और सामान का विशेष ध्यान रखें संदिग्ध गतिविधि वाले पुरुष महिला देखे जाने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds