30 बरस की ‘इमली’ फेम मयूरी देशमुख इंटरनेट पर बरपा रही हैं कहर, 3 साल पहले उजड़ा गया था सुहाग

मुंबई : किस्मत साथ देती है तो आप एक शो से भी रातों-रात स्टार बन सकते हैं और अगर बुरी तो लाखों शोज करने के बाद भी कुछ नहीं होता। मतलब करना और न करना सब बराबर हो जाता है। अब मयूरी देशमुख को ही देख लीजिए। उन्हें पहले कोई नहीं जानता था।

‘इमली’ में उन्होंने मालिनी चतुर्वेदी का किरदार निभाकर सबके नाक में दम और घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। इसमें इन्होंने सिंगल मदर का भी रोल निभाया था। वह नेगेटिव किरदार में खूब जची थीं लेकिन निजी जीवन में वह बेहद शांत और प्यारी हैं। वह अपने दिलकश अंदाज से सबको अपनी दीवाना बनाती रहती हैं।

मालिनी उर्फ मयूरी देशमुख ‘इमली’ से फेमस हुई थीं। इसमें वह लंबे समय नजर आईं लेकिन बाद में इस शो को अलविदा कह दिया। हालांकि अब तो पूरा शो ही नए किरदार और कहानियों से भर गया है। लेकिन ये आजकल कहां और क्या कर रही हैं।

ये जानना बेहद दिलचस्प है। 3 सितंबर 1992 को महाराष्ट्र के धुले में जन्मी मयूरी 30 साल की हैं। इन्होंने अपनी लाइफ में काफी कुछ सहा है लेकिन इनकी क्यूट-सी स्माइल आज भी लोगों के दिलों पर छूरियां चलाने से बाज नहीं आती।

मयूरी देशमुख का डेब्यू

मयूरी देशमुख भले आज एक्टर हैं लेकिन इन्होंने डेंटल सर्जन की पढ़ाई की है। इसमें वह ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। मगर लाइफ में चीजों ने ऐसी करवट ली कि वो इस चमक-धमक वाली दुनिया में आ गईं। यहां उन्होंने अपने दम पर काफी नाम कमाया। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नाना पाटेकर के साथ मराठी फिल्म ‘डॉ प्रकाश बाबा आम्टे’ से की थी। ये मूवी साल 2014 में आई थी।

मयूरी देशमुख के पति ने किया सुसाइड

मयूरी देशमुख ने 20 जनवरी 2016 में शादी भी की थी। उन्होंने मराठी एक्टर आशुतोषण भाकरे के साथ सात फेरे लिए थे। लेकिन इसके 4 साल बाद ही उनका सुहाग उजड़ गया। हुआ ये था कि जब 2020 में लॉकडाउन लगा तो उनके पति डिप्रेशन का शिकार हो गए। उनकी उम्र तब 32 साल की ऐसे में उन्होंने अपने ही घर में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। इस वाकये से एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds