लॉगिन

काँग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार : कोर्ट ने 17 जुलाई तक ईओडब्लू की हिरासत मे भेजा, ईओडब्लू घोटाले के बारे में विस्तृत करेगी पूछताछ

Chhattisgarh July 9, 2026 रिपोर्टर: shailesh
काँग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार : कोर्ट ने 17 जुलाई तक ईओडब्लू की हिरासत मे भेजा, ईओडब्लू घोटाले के बारे में विस्तृत करेगी पूछताछ

काँग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार : कोर्ट ने 17 जुलाई तक ईओडब्लू की हिरासत मे भेजा, ईओडब्लू घोटाले के बारे में विस्तृत करेगी पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईओडब्लू ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 17 जुलाई तक ईओडब्लू की हिरासत में भेज दिया है। अब ईओडब्लू उनसे घोटाले के बारे में विस्तृत पूछताछ करेगी।

आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल पिछले करीब तीन वर्षों से फरार बताए जा रहे थे। वे कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वे नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी और ईओडब्लू दोनों ही एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी थीं।

बेटे से पूछताछ के बीच पहुंचे ईओडब्लू दफ्तर

मिली जानकारी के अनुसार, कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में ईओडब्लू ने रामगोपाल अग्रवाल को समन जारी किया था। इससे पहले मंगलवार को उनके बेटे वैभव अग्रवाल से ईओडब्लू कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई। इसके अगले ही दिन रामगोपाल अग्रवाल स्वयं ईओडब्लू कार्यालय पहुंचे, जहां पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

घोटालों के बारे में पूछताछ करेगी एजेंसी

बताया जा रहा है कि अब ईओडब्लू उनसे शराब घोटाले, कोल लेवी मामले और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत पूछताछ करेगी। इस कार्रवाई को प्रदेश के चर्चित आर्थिक मामलों की जांच में अहम कदम माना जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds