लॉगिन

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था सतरेंगा, डूबने से एसईसीएल कर्मी की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

Chhattisgarh July 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था सतरेंगा, डूबने से एसईसीएल कर्मी की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था सतरेंगा, डूबने से एसईसीएल कर्मी की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए एक एसईसीएल कर्मी की नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार की देर शाम नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बरामद किया। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोरबा निवासी सुभांशु ध्रुव (24) के रूप में हुई है। सुभांशु ध्रुव अपने पांच दोस्तों के साथ रविवार को सतरेंगा पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान सभी दोस्त नदी में बने एक टापू तक जाने की कोशिश कर रहे थे। बीच रास्ते से सुभांशु ने वापस लौटने का फैसला किया, लेकिन इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उसे बचाने और ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना श्यांग पुलिस और लेमरु थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू की, लेकिन रात के अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दिनभर चली कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम सुभांशु का शव पानी से बाहर निकाला जा सका।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds