कोंडागांव में एसीबी की टीम की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

कोंडागांव : जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को फरसगांव तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने तहसील

आरोप है कि नामांतरण के एक प्रकरण में रीडर द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता पहले ही 35 हजार रुपये दे चुका था. तीसरी किश्त लेते ही एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया. अब मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

शिकायतकर्ता बिस्सूलाल नेताम के अनुसार, नामांतरण प्रकरण में उसके पिता और बुआ का नाम दर्ज करने के एवज में रीडर द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई. बताया गया कि शिकायतकर्ता पहले ही दो किश्तों में 35 हजार रुपये दे चुका था. गुरुवार को तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये देते समय एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने दी जानकारी

डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में फिलहाल किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है. हालांकि, मामले की जांच जारी है और यदि विवेचना के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds