लॉगिन

32 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 14 लाख 94 हजार का गांजा जब्त

Chhattisgarh June 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
32 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 14 लाख 94 हजार का गांजा जब्त

32 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 14 लाख 94 हजार का गांजा जब्त

जगदलपुर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 14 लाख 94 हजार रुपये कीमत का 32 किलो गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान नगरनार पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक दो संदिग्ध धनपुंजी बॉर्डर पर रायपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद आर्मी कैमोफ्लाज रंग के दो बैगों से 32 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी हरियाणा के निवासी हैं और जब्त गांजे की खेप को हरियाणा ले जाने की फिराक में थे।

फिलहाल नगरनार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds