लॉगिन

महाकाल लोक की तर्ज पर महानदी किनारे बनेगा रुद्रेश्वर कॉरिडोर, एआई विजन आया सामने, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Chhattisgarh June 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
महाकाल लोक की तर्ज पर महानदी किनारे बनेगा रुद्रेश्वर कॉरिडोर, एआई विजन आया सामने, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

महाकाल लोक की तर्ज पर महानदी किनारे बनेगा रुद्रेश्वर कॉरिडोर, एआई विजन आया सामने, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी : जिले के बहुप्रतीक्षित रुद्रेश्वर कॉरिडोर का एआई (AI) आधारित विजन वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में भविष्य में विकसित होने वाले रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर की भव्य और आकर्षक तस्वीर दिखाई गई है. वीडियो में महानदी के तट पर विशालकाय महादेव प्रतिमा, भव्य घाट, गंगा आरती, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर स्वागत द्वार, आकर्षक गार्डन, चौड़ी सड़कें, मंदिर परिसर की सुंदर सजावट और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया है.

महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा रुद्रेश्वर कॉरिडोर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि यह वीडियो रुद्रेश्वर कॉरिडोर के प्रारंभिक आर्किटेक्चरल विजन को दर्शाता है. इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि परियोजना पूरी होने के बाद रुद्रेश्वर धाम किस स्वरूप में नजर आएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा धमतरी जिले को पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है. पर्यटन मंत्री और धमतरी महापौर के प्रयासों से रुद्रेश्वर कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. करीब 20 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बजट में शामिल किया जा चुका है और जल्द ही इसकी औपचारिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है.

आस्था और पर्यटन का होगा अनोखा संगम

कलेक्टर ने बताया कि कॉरिडोर में भव्य घाटों के साथ पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार होने वाला यह धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र धमतरी की नई पहचान बनेगा.

उन्होंने कहा कि रुद्रेश्वर कॉरिडोर के विकसित होने से गंगरेल-रुद्री पर्यटन क्लस्टर के रूप में उभरेगा, जिससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा. इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार और धमतरी की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds