युवती ने सरपंच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच मे आरोप निकला फर्जी, युवती समेत पांच गिरफ्तार

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती ने पैसों की लालच में ग्राम सरपंच पर बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराया. पुलिस जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपियों के कहने पर 18 वर्षीय पूनम चौहान ने ग्राम कटगी सरपंच जयसिंह पैकरा व अंजीव जायसवाल पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कसडोल थाना के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था. मामले की जांच में पाया कि बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं हुई है. वहीं पैसों का लालच देकर आरोपियों ने युवती को दिग्भ्रमित कर किया था.

कसडोल पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें पूनम चौहान के अलावा भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक और विजय तिवारी शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds