लॉगिन

पत्थर और फट्टे से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, सरगुजा में पत्नी के चरित्र पर करता था शक

Chhattisgarh June 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पत्थर और फट्टे से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, सरगुजा में पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पत्थर और फट्टे से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, सरगुजा में पत्नी के चरित्र पर करता था शक

सरगुजा : जिले में चरित्र पर शक करने ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया. पति के चरित्र पर शक करने पर पत्नी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिर हत्या को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पत्नी पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने जब आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया.

शराब पीने के बाद दोनों में हुआ था विवाद

पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई का है. यहां नेतराम मझवार(45) अपनी पत्नी मानकुंवर(40) के साथ रहता था. दोनों की शादी के कई साल हो गए थे. दोनों का हंसता खेलता परिवार था. सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन पिछले कुछ महीनों से नेतराम को अपनी पत्नी मानकुंवर पर शक करने लगा था. नेतराम को शक था कि उसका किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध है. इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था.

26 जून की शाम को दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी. शराब पीने के बाद एक बार फिर नेतराम पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद मानकुंवर ने गुस्से में पहले तो पत्थर से हमला किया. फिर लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया.

शराब के नशे में घायल अवस्था में ही सो गया

पत्नी के हमले के बाद नेतराम रात में घायल अवस्था में ही सो गया. इसके बाद सुबह उसको अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने नेतराम को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पत्नी ने नेतराम की मौत को हादसा दिखाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने जब शक के आधार पर पूछताछ की तो मानकुंवर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मानकुंवर ने बताया कि पति अक्सर उसके चरित्र पर शक करता था. जिसके कारण वह परेशान हो गई थी और गुस्से में उसका कत्ल कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds