इंस्टाग्राम वाले डॉक्टर ने दोस्ती की आड़ में की लाखों की ठगी, विदेश से गिफ्ट भेजने का दिया झांसा

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से महिला को लाखों रुपये का चून लगा है. महिला को विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाया और अलग-अलग तीन किश्तों में तीन लाख 23 हजार 998 रुपये ठग लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार कुशालपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास रहने वाली रोशनी चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रोशनी चतुर्वेदी के शिकायत के अनुसार करीब 2 साल पहले पहले उनकी इंस्टाग्राम पर उनकी पहचान drkhan666 नाम की आईडी से हुई थी. आरोपी ने पहले तो लगातार चैटिंग कर दोस्ती बढ़ाई उसके पास महिला का नंबर लिया और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी. इस दौरान उसने विश्वास जीतने के लिए महिला से उसकी तस्वीरें और वीडियो भी मंगवाए.

ऐसे करते हुए काफी समय बीत गया जब महिला का विश्वास गहराता गया तो फिर आरोपित ने कहा कि वह उसके लिए विदेश से कुछ कीमती गिफ्ट भेज रहा है. आरोपी ने रोशनी चतुर्वेदी के घर का पता लिया और कहा कि एयरपोर्ट के माध्यम से गिफ्ट उसके घर पहुंच जाएंगे.

व्हाट्सऐप पर भेजा क्यूआरकोड

चार जून को महिला के पास एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट की एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि गिफ्ट बहुत महंगा है और उसे छुड़ाने के लिए पहले छह हजार रुपये जमा करने होंगे. आरोपी ने व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा जिस पर महिला ने पेमेंट कर दिया.

आरोपी ने की लगातार रकम की मांग

इसके बाद असली खेल शुरू हुआ आरोपी लगातार अलग-अलग बहानों से कस्टम शुल्क, टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज बताकर महिला से कई किश्तों में रकम मांगता रहा. महिला ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते और च्वाइस सेंटर के माध्यम से चार जून से 20 जून के बीच कुल 3,23,998 रुपये विभिन्न यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपितों के खातों में भेज दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds