बिजली बिल के बकायेदारों के लिए बढ़िया मौका, पुराने बिलों पर 75% तक छूट, जल्द ही समाप्त होने वाला है ऑफर

रायपुर : अगर आपने भी लंबे समय से बिजली बिल नहीं भरा है और बकाया बचते-बचते अब भुगतान की जाने वाली राशि बहुत ज्यादा हो गई है तो घबराने की बात नहीं है. राज्य सरकार की समाधान योजना के तहत पुराने बिजली बिलों पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. इस योजना का लाभ लेकर आप अपने बकाया बिल को 75 प्रतिशत की छूट के साथ चुका कर फ्री हो सकते है. लेकिन इसके अब आपके पास ज्यादा समय नहीं बचा है.

बिजली बिलों पर 75 प्रतिशत तक की छूट

दरअसल राज्य सरकार की समाधान योजना के तहत पुराने बिजली बिलों पर 75 प्रतिशत तक छूट पाने के लिए उपभोक्ताओं के पास 30 जून तक पंजीयन कराने का अवसर है. इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 15 लाख बकायेदार उपभोक्ताओं के लाभ मिलना है. जिनमें से अब तक आठ लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीयन करा चुके हैं. यह कुल लक्षित उपभोक्ताओं का लगभग 52 प्रतिशत है. लेकिन 48 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है.

मोर बिजली ऐप पर पंजीयन

इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले उपभोक्ता को अनिवार्य रूप से मोर बिजली ऐप पर पंजीयन कराना होगा. सरकार की इस योजना से एक ओर उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं बिजली कंपनी की बकाया राशि की वसूली भी तेज होगी. बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख 30 जून का इंतजार न करें बल्कि समय रहते ही मोर बिजली ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर इस किफायती योजना का फायदा उठाए.

बिजली वितरण कंपनी ने बताया है कि

बिजली वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर ने बताया, ‘पांच मार्च 2026 को बिजली कंपनी द्वारा बीपीएल, अशासकीय निम्न दाब घरेलू एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के 31 मार्च 2023 तक की स्थिति में बकाया बिजली बिल की राशि की मूल (अधिभार को छोड़कर) और अधिभार की राशि में छूट देने समाधान योजना शुरु की गई है. सरचार्ज में छूट की गणना चालू माह के देयक के सरचार्ज के आधार पर की जा रही है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds