लॉगिन

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh June 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस (WRS) कॉलोनी मैदान में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, 21-22 जून की दरमियानी रात खमतराई थाना क्षेत्र के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से दो आरोपियों तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे शराब के नशे में थे। इसी दौरान मृतक के साथ हुए क्षणिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उन्होंने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds