लॉगिन

फिर एक्टिव हुआ मानसून, छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

Chhattisgarh June 22, 2026 रिपोर्टर: shailesh
फिर एक्टिव हुआ मानसून, छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

फिर एक्टिव हुआ मानसून, छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से मानसून का इंतजार हो करीब दो हफ्ते की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 14 दिनों से महाराष्ट्र के सोलापुर के पास रुका मानसून अब आगे बढ़ने लगा है.

मुंबई में जोरदार बारिश के बाद अब इसका असर छत्तीसगढ़ समेत मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार 22 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 से 26 जून के बीच प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है. कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. सैटेलाइट तस्वीरों में बादलों का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है, और यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर रुका मानसून 23 जून के आसपास आगे बढ़ सकता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds