लॉगिन

पत्नी के रूठकर मायके जाने से आहात पति ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चो के साथ जहर खाकर दी जान

Chhattisgarh June 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पत्नी के रूठकर मायके जाने से आहात पति ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चो के साथ जहर खाकर दी जान

पत्नी के रूठकर मायके जाने से आहात पति ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चो के साथ जहर खाकर दी जान

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना सामने आई है. दो बच्चों के साथ पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रमेश कुमार पटेल और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले वह मायके चली गई थी। पूरा मामला नैला चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश के पिता बुधवार सुबह 8 बजे कटनाई गांव में धान कुटवाने के लिए आया था। उसे करीब करीब 11:30 बजे उसके बेटे और दोनों नाती की घर में मृत पड़े होने की सूचना मिली। । तत्काल वह अपने बेटे के घर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर तीनों के शव को बरामद किया गया। मृतकों की पहचान मृतकों में रमेश कुमार पटेल (35 वर्ष), आदर्श पटेल (3 वर्ष) और अभिनव पटेल (लगभग 2 वर्ष) के रूप में की गई। दोनों बच्चों के बाद खुद भी जहर सेवन कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पत्नी से वापस लौटने से किया था मना

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था। इस दौरान पत्नी ने वापस से मना कर दिया, जिसके बाद रमेश अकेला घर लौट आया था।

सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने संभाला मोर्चा, फॉरेंसिक टीम जुटी

घटना की सूचना पर चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी  जांजगीर योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं। CSP खापर्डे ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की संजीदगी से जांच में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds