लॉगिन

रायगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, करोड़ों की लागत से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, साय सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh June 15, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, करोड़ों की लागत से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, साय सरकार का बड़ा फैसला

रायगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, करोड़ों की लागत से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, साय सरकार का बड़ा फैसला

रायपुर : सीएम विष्णु देव साय सरकार ने रायगढ़ के किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. रायगढ़ जिले में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. साय सरकार ने जिले में 4 करोड़ 19 लाख 52 हजार रुपये के बजट में 5 हाईटेक वेयरहाउस बनाने का निर्णय लिया है. वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) रायगढ़ द्वारा इस राशि को स्वीकृति भी मिल गई है.

खरसिया और घरघोड़ा विकासखंड में बनेंगे वेयरहाउस

सरकार की इस पहल से जिले के खरसिया और घरघोड़ा विकासखंड में कुल पांच आधुनिक गोदामों और कार्यालय भवनों का निर्माण किया जाएगा. इन गोदामों के बन जाने के बाद किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने, बेहतर मूल्य मिलने तक भंडारण करने और कृषि उत्पादों के व्यवस्थित विपणन की सुविधा मिलेगी.

इन वेयरहाउसों की कितनी होगी क्षमता

बता दें कि इस परियोजना के तहत कुल 5 वेयरहाउस बनाए जाएंगे. इनमें से प्रत्येक की झमता करीब 1800 मेट्रिक टन तक होगी. अगर सभी गोदामों की कुल क्षमता की बात करें तो 9 हजार मीट्रिक टन होगी. साय सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, रायगढ़ को सौंपी गई है.

कब तक होगा काम पूरा?

परियोजना के तहत विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत टेमटेमा में चार आधुनिक गोदामों का निर्माण किया जाएगा. विकासखंड घरघोड़ा में भी 1800 मीट्रिक टन क्षमता वाले एक आधुनिक गोदाम और कार्यालय भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई है. समय की बात करें तो इस परियोजना को पूरा करने के लिए 365 दिनों का लक्ष्य तय किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds