लॉगिन

आपसी विवाद में खूनी वारदात : बड़े भाई को गैती से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh June 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आपसी विवाद में खूनी वारदात : बड़े भाई को गैती से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद में खूनी वारदात : बड़े भाई को गैती से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढारा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कलयुगी छोटे भाई ने आपसी विवाद के चलते अपने बड़े भाई की गैती से हमला कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रदीप साहू के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में घटना से हड़कंप मच गया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर गैती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप साहू की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से शव को बरामद कर साक्ष्य जुटाए गए. हत्या में प्रयुक्त गैती को भी जब्त कर लिया गया है. मामले में परिजनों से पूछताछ की गई है. प्रारंभिक जांच में दोनों भाइयों के बीच आपसी विवाद को हत्या की वजह सामने आई है. पुलिस आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लेकर आई है. मामले की जांच जारी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds