लॉगिन

पहली बार राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर, केंद्र सरकार ने करीब 291.88 KM रेल लाइन को दी मंजूरी

Chhattisgarh June 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पहली बार राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर, केंद्र सरकार ने करीब 291.88 KM रेल लाइन को दी मंजूरी

पहली बार राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर, केंद्र सरकार ने करीब 291.88 KM रेल लाइन को दी मंजूरी

जशपुर : जिले के निवासियों की बीच खुशी की लहर है और होनी भी चाहिए क्योंकि आजादी के बाद से पहली बार इस जिले में रेल कनेक्टिविटी होने वाली है. जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा भारत के राजपत्र में धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है.

लगभग 291.881 लंबा ये रेल नेटवर्क रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से जशपुर जिले के पत्थलगांव होते हुए झारखंड राज्य के लोहरदगा तक विकसित होगी. नई रेल लाइन परियोजना के मूर्त रूप लेने से जशपुर जिला विकास की नई मुख्यधारा से जुड़ेगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी.

नए रोजगार के अवसर

सरकार के इस निर्णय से जशपुर के पास प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी. इससे पर्यटल गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के कई अवसर सृजिस होंगे. रेल परियोजना के निर्माण एवं संचालन से भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

पूरे जिले में खुशी का माहौल

परियोजना की अधिसूचना जारी होने जशपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोगों का मानना है कि यह रेल लाइन केवल परिवहन योजना नहीं बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की नई पहल है. जशपुर जिले के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds