लॉगिन

छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून दे सकता है दस्तक, आज बस्तर संभाग में तेज बारिश की संभावना

Chhattisgarh June 13, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून दे सकता है दस्तक, आज बस्तर संभाग में तेज बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून दे सकता है दस्तक, आज बस्तर संभाग में तेज बारिश की संभावना

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार को जशपुर, कबीरधाम, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव और मुंगेली में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई. कई स्थानों में बिजली गिरने की खबर सामने आई. वहीं, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और महासमुंद में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर रहा. जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रायपुर में 40.8 डिग्री, बिलासपुर में 41.5 डिग्री, पेंड्रा रोड में 38 डिग्री, अंबिकापुर में 37 डिग्री, जगदलपुर में 33 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा शहर रायपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा.

बस्तर संभाग में तेज बारिश की संभावना

पूरे प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी जारी है. तेज हवा के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. बस्तर संभाग के कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में मौसम विभाग ने तेज बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. पूरे प्रदेश में अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मौसम?

अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल है.

समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds