मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल

कांकेर : कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मनरेगा योजना के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य में जुटे ग्रामीण अचानक मौसम खराब होने के दौरान बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार्यस्थल पर करीब 70 से 80 ग्रामीण मौजूद थे।

सुबह अचानक मौसम बदलने के बाद तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds