लॉगिन

आरक्षक भर्ती के नाम पर ठगी, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, खुद को बताता था पहुंच वाला

Chhattisgarh June 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
आरक्षक भर्ती के नाम पर ठगी, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, खुद को बताता था पहुंच वाला

आरक्षक भर्ती के नाम पर ठगी, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, खुद को बताता था पहुंच वाला

कोरबा। आरक्षक भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले पुलिसकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोरकोमा निवासी आरक्षक डिगम्बर प्रसाद कंवर राजनांदगांव में पदस्थ है। उसने पुलिस में भर्ती के नाम पर 1,25,000 रुपए की ठगी की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने अपने भाई के खाते में ठगी का पैसा डलवाया था। पुलिस ने उसके एटीएम, पासबुक समेत अन्य दस्तावेज जब्त किया है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि गणेशी राठिया, माधमार निवासी केराकछार उमाशंकर ने बालको थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी आरक्षक खुद को पहुंच वाला बताते हुए लोगों को ठगी का शिकार बनाया था।

पहले भी आरक्षक के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई

राजनांदगांव पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि वहां भी आरोपी आरक्षक डिगम्बर प्रसाद कंवर के खिलाफ किसी मामले में कार्रवाई हो चुकी है। इस घटना के बाद कोरबा और राजनांदगांव में भी ठगी के शिकार हुए लोग सामने आ सकते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी से पूछताछ में और भी खुलासा होने की संभावना है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds