रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर! 11 जून को 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, यहां देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : राजधानी रायपुर के लोगों के लिए जरूरी खबर है. 11 जून को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस और केबल कनेक्टिविटी का कार्य किा जाएगा. इस वजह से शहर के कई इलाकों में शाम के समय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

11 जून को रायपुर के 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी

मिली जानकारी के मुताबिक, बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे. इसक चलते रायपुर शहर के 42 क्षेत्रों में शाम की पानी सप्लाई नहीं हो सकेगी. नगर निगम के जल कार्य विभाग के अनुसार 11 जून को सुबह नियमित जलापूर्ति के बाद इन संयंत्रों से जुड़े 42 पानी टंकियों में पानी नहीं भरा जाएगा. हालांकि 12 जून की सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी.

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, वल्दल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया) और संजय नगर में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

इस वजह से बंद की जाएगी सप्लाई

बिजली कंपनी ने रावणभाटा सबस्टेशन पर 33 kV 10 पोल स्ट्रक्चर को जोड़ने के लिए एक अंडरग्राउंड केबल बिछाई है. इसे मेन लाइन से जोड़ने के लिए, 11 जून को 33 kV इनटेक वेल और फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी. इसके परिणामस्वरूप तीन बड़े वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कामकाज प्रभावित होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds