लॉगिन

मानसून की एंट्री से पहले छत्तीसगढ़ में बरसे बादल, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh June 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
मानसून की एंट्री से पहले छत्तीसगढ़ में बरसे बादल, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

मानसून की एंट्री से पहले छत्तीसगढ़ में बरसे बादल, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी.

इसी के साथ अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. हालांकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मंगलवार की शाम रायपुर और दुर्ग जिले के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

रायपुर में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार यानि आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds