लॉगिन

कटहल के नीचे छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh June 7, 2026 रिपोर्टर: shailesh
कटहल के नीचे छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

कटहल के नीचे छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

महासमुंद : जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर पुलिस ने 125.700 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, तस्कर पिकअप वाहन में कटहल की आड़ में गांजा छिपाकर ओडिशा के बलांगीर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जहां कटहल के नीचे छिपाई गई 4 बोरियों से गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 62 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं पिकअप वाहन और मोबाइल सहित कुल 70 लाख 93 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र कुमार गौतम और लवकुश गौतम, निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds