यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में 10 से 12 जून तक रद्द रहेंगी 8 मेमू-डेमू ट्रेन, ये है पूरी लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को अगले कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. प्रदेश के एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है. 10 से 12 जून तक 8 मेमू और डेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके अलावा दो पैसेंजर ट्रेन अपने डेस्टिशन से पहले ही समाप्त हो जाएंगी.

ट्रेनों को क्यों रद्द किया गया है?

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत आने वाले रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के लिए कार्य किया जा रहा है. विशेष नॉन इंटरलॉकिंग और प्री नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है. इसके लिए मेगाब्लॉक किया जाना है. इस वजह से ट्रेनों को या तो रद्द किया गया है या डेस्टिनेशन से पहले समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य 15 घंटे तक किया जाएगा. ये कार्य 11 जून को सुबह 11.30 बजे शुरू होगा और 12 जून को दोपहर 2.30 बजे तक चलेगा. इस दौरान मेगाब्लॉक रहेगा. वहीं, प्री-इंटरलॉकिंग का कार्य 9 और 10 जून को किया जाएगा.

इन रूट्स की ट्रेन प्रभावित रहेंगी

नॉन-इंटरलॉकिंग और प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-डोंगरगढ़, गोंदिया-इतवारी, इतवारी-गोंदिया, इतवारी-बालाघाट और बालाघाट-इतवारी मेमू और डेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इसके साथ ही ट्रेन संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर को 10 एवं 11 जून को दुर्ग स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा. वहीं, ट्रेन नंबर 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर दुर्ग से चलेगी.

रेलवे ने दी यात्रियों को सलाह

रेलवे प्रशासन ने घरों से निकलने से पहले ट्रेन शेड्यूल देखने की सलाह दी है. वैकल्पिक ट्रेन इस्तेमाल करने की सलाह दी है. यात्रा संबंधी दिक्कतों के लिए फोन नंबर 139 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds