महंगाई का झटका! घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹29 महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000 के पार पहुंची कीमत, यहां देखें नया रेट

रायपुर : आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं. जिसके बाद छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपए के पार पहुंच गई है. पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं.

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा

आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल के बाद एक और झटका लगा है. जहां गैस कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. गैस कंपनियों ने तीन महीने पहले 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपए बढ़ाई थी. इस तरह इस साल में अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कुल 89 की बढ़ोतरी हुई है.

छत्तीसगढ़ में 1000 के पार पहुंची कीमत

वहीं दाम बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब 984 रुपये से बढ़कर 1030 रुपये हो गई है. गैस कंपनियों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी थी. ऐसा इसलिए है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें बढ़ गई हैं, जबकि घरेलू बाजार में इसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है. यही वजह है कि, सरकारी तेल कंपनियों को सब्सिडी वाली घरेलू LPG की बिक्री पर भारी और लगातार नुकसान हो रहा है.

शहरो में क्या है कीमत?

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दुर्ग, जांजगीर और बेमेतरा जिले में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा हैं, यहां लगभग 1,030.50 रुपए है. रायपुर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत लगभग 1,013 रुपए है. गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, बस्तर जिले में घरेलू LPG सिलेंडर सबसे सस्ता है. यहां 966.50 रुपए है, जिसे राज्य में सबसे कम माना जा रहा है. बिलासपुर में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत लगभग 10,30 रुपए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds