स्पीच थेरपिस्ट ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है, अंबिकापुर शहर में एक स्पीच थेरपिस्ट को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी प्रांजुल बलियान को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला एक चिकित्सक की पत्नी है। वह अपने बच्चे को स्पीच थेरैपी दिलाने के लिए नियमित रूप से आरोपी के क्लिनिक जाया करती थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकी बढ़ाई और वर्ष 2023 से कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिले तथ्यों और बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रांजुल बलियान को गिरफ्तार कर लिया। मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds