सैमसंग : महंगा फोन, सस्ती सेवा ….1.61 लाख के प्रीमियम फोल्ड फोन में आई खराबी, 9 दिन से सर्विस सेंटर में फंसा ग्राहक

प्रीमियम फोन में खराबी पर सैमसंग की कार्यशैली सवालों के घेरे में , ग्राहक ने लगाए सैमसंग की सेवा पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर : अगर आप भी सैमसंग ब्रांड का महंगा फोन इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके लिए है, ब्रांडेड कम्पनिया महंगे स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को लोक लुभावने वादे कर अपने उत्पाद तो बेच देती है मगर जब ग्राहक सेवा का मौका आता है तो अपने वादों पर खरा नहीं उतरते..

एक ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है| एक ग्राहक ने 6 दिसंबर 2025 को रायपुर के लोटस स्टोर से सैमसंग ब्रांड का करीब 1 लाख 61 हजार रुपये कीमत का Samsung Fold 7 Flexi मॉडल स्मार्टफोन खरीदा था। ग्राहक के अनुसार महज कुछ महीनों के उपयोग के बाद 21 मई 2026 को फोन में तकनीकी खराबी आ गई।

फोन में खराबी स्वीकार, फिर भी समाधान नहीं; ग्राहक ने रिकॉर्डिंग होने का किया दावा

ग्राहक का कहना है कि फोन को फोल्ड करने पर उसमें असामान्य आवाज आने लगी। समस्या बढ़ने पर उसने सैमसंग के अधिकृत सर्विस सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान सर्विस सेंटर के प्रभारी और इंजीनियरों ने फोन में तकनीकी खराबी पाए जाने की बात स्वीकार की।

इसके बाद ग्राहक ने मामले की शिकायत कंपनी के सीईओ सर्विस हेड तक पहुंचाई। ग्राहक के अनुसार शिकायत की जांच की जिम्मेदारी सिम्मी तोमर को सौंपी गई। आरोप है कि अधिकृत सर्विस सेंटर के चीफ इंजीनियर द्वारा फोन में खराबी की पुष्टि किए जाने के बावजूद जांच अधिकारी ने फोन में किसी प्रकार की खराबी नहीं होने का दावा किया।

ग्राहक का कहना है कि एक ओर सर्विस सेंटर के इंजीनियर लगातार फोन में तकनीकी समस्या होने की बात स्वीकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कंपनी के स्तर पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ग्राहक ने दावा किया है कि उसके पास सर्विस सेंटर के इंजीनियरों तथा संबंधित अधिकारी के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जो पूरे मामले की पुष्टि कर सकती है।

सैमसंग की सेवा व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्राहक ने बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का किया दावा

सबसे बड़ी बात यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से फोन पिछले 9 दिनों से सर्विस सेंटर में जमा है, लेकिन अब तक न तो समस्या का समाधान किया गया है और न ही ग्राहक को कोई संतोषजनक जवाब मिला है। ग्राहक ने आरोप लगाया है कि विश्वस्तरीय ब्रांड होने का दावा करने वाली सैमसंग कंपनी इस मामले में अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटती नजर आ रही है। उसने कंपनी से फोन की तत्काल मरम्मत, प्रतिस्थापन (Replacement) अथवा उपयुक्त समाधान की मांग की है।

अब देखने वाली बात होगी कि कंपनी इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है और ग्राहक को कब तक राहत मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds