लॉगिन

भाजपा विधायक समेत 10 लोगों पर एफआईआर, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप

Chhattisgarh May 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा विधायक समेत 10 लोगों पर एफआईआर, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप

भाजपा विधायक समेत 10 लोगों पर एफआईआर, नायब तहसीलदार के साथ मारपीट का लगा आरोप

सीतापुर : सीतापुर से बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई का आरोप लगा है. नायब तहसीलदार के आवेदन पर पुलिस ने विधायक राम कुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है.

नायब तहसीलदार ने विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप

नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि उसकी पिटाई विधायक के समर्थकों और खुद उनके द्वारा की गई. पिटाई में उनकी शर्ट तक फट गई. पीड़ित नायब तहसीलदार ने मीडिया के सामने अपने चोट के निशान भी दिखाए. जिस वक्त नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई की गई, उस वक्त मौके पर एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौजूद थे.

एसडीएम ने तुषार मानिक को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन आरोप है कि विधायक समर्थकों ने उनको वहां से दूर हटा दिया. बाद में नायब तहसीलदार और एसडीम दोनों उसी हालत में अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर अजीत वसंत से मिलने पहुंचे.

सीतापुर विधायक की बहन का आरोप

बहरहाल, इस मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बड़ी बहन कोटछाल निवासी सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. दोनों तरफ की शिकायतें पुलिस ने सुनी है. अब आगे की कार्रवाई का इंतजार दोनों पक्षों को है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds