लॉगिन

जनहित में जारी आवश्यक सूचना : सीजी रेरा ने साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की

Chhattisgarh May 27, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जनहित में जारी आवश्यक सूचना : सीजी रेरा ने साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की

जनहित में जारी आवश्यक सूचना : सीजी रेरा ने साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की

रायपुर : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) ने आम नागरिकों, आवंटियों एवं प्रमोटरों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। प्राधिकरण के संज्ञान में आया है कि कुछ अनधिकृत व्यक्ति स्वयं को सीजीरेरा का अधिकारी अथवा कर्मचारी बताकर लोगों से धनराशि की मांग कर रहे हैं और साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।

सीजीरेरा ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण द्वारा किसी भी प्रकार की राशि व्यक्तिगत बैंक खाते, मोबाइल नंबर, यूपीआई अथवा अन्य निजी माध्यमों से जमा कराने के निर्देश नहीं दिए जाते। प्राधिकरण से संबंधित सभी भुगतान केवल अधिकृत एवं निर्धारित माध्यमों से ही स्वीकार किए जाते हैं।

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा धनराशि की मांग करने वाले व्यक्ति से सावधान रहें तथा अपनी बैंकिंग, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
सीजीरेरा ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर ठगी के प्रयास की जानकारी तत्काल साइबर सेल या निकटतम पुलिस थाने में दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्राधिकरण ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds