सुशासन तिहार के दौरान बड़ा हादसा, खाना बनाने के स्थल पर गिरा पीपल का विशाल पेड़, सात लोग घायल

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खाना बनाने के स्थल पर अचानक पीपल का पेड़ गिर पड़ा।हादसे में मौके पर मौजूद सात लोग घायल हो गए,जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी।इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ पुराना पीपल का पेड़ बीचोंबीच दो हिस्से में बटकर धराशायी हो गया। पेड़ गिरते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में कुछ लोगों को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं,जिसमे एक बच्चा भी शामिल है,जांघे जिला अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार जारी है।

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पेड़ के पुराने और कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुराने और जर्जर पेड़ों की जांच कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds