रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राजधानी रायपुर के काली बाड़ी चौक के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के बाद कार में सवार परिवार ने तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।