बेमेतरा पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी की मौत, पत्नी को उतारा था मौत के घाट

बेमेतरा : जिले में पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी की मौत हो गई है। आरोपी को साजा थाना पुलिस ने एक दिन पहले बुधवार को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। थाना से मिली जानकारी अनुसार, बुधवार को ग्राम धौराभाठा में सुबह 9.40 बजे आरोपी कृपादास पिता भागवत दास 51 वर्ष अपनी पत्नी कविता बारले 50 वर्ष के साथ नहाने के लिए तालाब गए थे। इसी दौरान कृपादास बारले ने पास में रखे पत्थर से कविता बारले के सिर में पटक दिया, जिससे कविता के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई थी।

इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी कृपादास बारले को गिरफ्तार कर अपने कस्टडी में रखा था। वहीं, देर रात तबीयत खराब होने पर साजा के सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। जहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह करीब 9.30 बजे आरोपी की मौत हो गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसआर चुरेन्द्र ने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा था। बुधवार रात के समय साजा थाना के पुलिसकर्मी कृपादास को उपचार के लिए लाए हुए थे। सुबह 9.30 उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds