लॉगिन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा : रॉयल ट्रेवल्स की बस पलटी, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत, 15 यात्री घायल…

Chhattisgarh May 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा : रॉयल ट्रेवल्स की बस पलटी, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत, 15 यात्री घायल…

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा : रॉयल ट्रेवल्स की बस पलटी, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत, 15 यात्री घायल…

जगदलपुर। नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में बस में सवार शिक्षिका की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हो गए. घटना के बाद जेसीबी से बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कवर्धा निवासी दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds