छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग रायपुर केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु क्षेत्र में बने सिस्टम का असर अभी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है.

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल

इसी वजह से रायपुर समेत मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हो सकता है.

रायपुर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

रविवार देर रात रायपुर और आसपास के इलाकों में हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम ठंडा बना हुआ है. बस्तर संभाग और उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना अधिक बताई गई है.

बीते दिनों कई जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. रायपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. जगदलपुर में 36.2 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पेंड्रारोड और अंबिकापुर में भी बारिश हुई. बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में गर्मी से राहत मिली है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds