छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, डायल 112 की गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, रायपुर-टू-बस्तर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उनकी अगवानी की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर भी मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह

18 से 19 तक गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कई बड़े कार्यक्रमों में शामिले होंगे. डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने अमित शाह के दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि नेतानार सुरक्षा केंद्र अब जनसुविधा केंद्र में तब्दील किया जाएगा. विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे. अमित शाह 18 मई को बस्तर के दौरे पर रहेंगे.

रायपुर-टू-बस्तर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह 18 मई को सुबह 10:30 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 और फॉरेंसिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

डायल 112 की सुविधा अब तक 16 जिलों में लागू थी, अब यह पूरे प्रदेश के 33 जिलों में लागू होगी.

400 गाड़ियां पूरे प्रदेश के थानों में पहुंचेंगी. उसी दिन दूसरी सौगात फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की मिलेगी.

33 जिलों में 33 सर्वसुविधायुक्त गाड़ियां इसके लिए रवाना होंगी, जिन्हें गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे.

जनसुविधा केंद्र की शुरुआत

इसके बाद गृह मंत्री बस्तर रवाना होंगे और करीब दोपहर 12:30 बजे बस्तर के नेतानार पहुंचेंगे. नेतानार पहला पुलिस कैंप है, जहां जनसुविधा केंद्र की शुरुआत हो रही है. उसका शुभारंभ गृह मंत्री करेंगे. बता दें कि नेतानार के बाद धीरे-धीरे बाकी कैंप भी इसी तरह जनसुविधा केंद्र के तौर पर विकसित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के बाद बस्तर के अलग-अलग समाज प्रमुखों, प्रबुद्ध नागरिकों, पुलिस जवानों और अधिकारियों के साथ भी गृह मंत्री का कार्यक्रम तय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds