युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म : जबरन पिलाई शराब भी किया दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कवर्धा में छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद युवती को अर्धनग्न हालत में मौके पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान और के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना थाना चिल्फी क्षेत्र की है।

पीड़िता युवती शुक्रवार-शनिवार की रात परिचित के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद देर रात घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच रास्ते में जंगल क्षेत्र में परिचित दो लड़कों ने रास्ता रोका और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।

घटना के बाद युवती को बेहोश हालत में मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब गांव के लोग जंगल से गुजर रहे थे, तब युवती को अर्धनग्न हालत में देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के दौरान पीड़िता के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से हुई पूछताछ के बाद घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़ा गया। पीड़िता द्वारा दोनों आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds